भारत और नेपाल को जोड़ने वाली भारत गौरव ट्रेन को हरी झंडी,जानिए खासियत !

नई दिल्ली : बीते दिन मंगलवार को भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का श्रीगणेश हुआ,यह कदम पहली बार भारत और नेपाल को एक पर्यटक ट्रेन से जोड़ेगा। यह भारत और नेपाल को जोड़ने वाली पहली पर्यटक ट्रेन है। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन मंगलवार से 18 दिनों के लिए अपनी पहली श्री रामायण यात्रा शुरू कर रही है, रामायण सर्किट पर चलने वाली ट्रेन की पहली यात्रा अन्य लोकप्रिय स्थानों के अलावा पहली बार जनकपुर नेपाल में के धार्मिक स्थल को भी कवर करेगी।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने कहा कि पर्यटन मंत्रालय ने आईआरसीटीसी और रेल मंत्रालय के साथ मिलकर कृष्णा सर्किट,बौद्ध सर्किट और अनु सर्किटों के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेनों का प्रस्ताव रखा है। भारत गौरव ट्रेनें भारत के लोगों को देश की समृद्ध सांस्कृतिक,आध्यात्मिक,और ऐतिहासिक विरासत दिखाने का एक प्रयास है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *