Big Breaking : केदारनाथ में बड़ा हादसा,6 की मौत

केदारनाथ : अभी-अभी प्राप्त जानकारी के अनुसार केदारनाथ में एक हेलिकाॅप्टर क्रैश हो गया है। केदारनाथ से दो किलोमीटर दूर गरुड़चट्टी में क़रीब 12 बजे यह विमान हादसा हुआ है। यह हेलिकाॅप्टर एक निजी कंपनी ‘आर्यन’ का है। इस हेलीकॉप्टर हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम गरुड़चट्टी पहुंच गई है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत की पुष्टि प्रशासन द्वारा की गई है।