हरिद्वार : बीते दिन सोमवार को ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी सहित ज्येष्ठ उप प्रमुुुख ऊधम सिंह और कनिष्ठ उप प्रमुख धर्मेंद्र क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एसडीएम पूरण सिंह राणा ने शपथ दिलाई है। वहीं, आज मंगलवार को जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जनपद भर से जनप्रतिनिधियों समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी आमंत्रित किया गया है। बहादराबाद ब्लॉक सभागार में शपथ ग्रहण के दौरान एसडीएम ने कहा कि चुने गए सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करने के लिए कार्य करें। वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने शक्तियों क प्रयोग करें। इस मौके पर बीडीओ मानस मित्तल, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा रानी, आशीष कुमार, लोकेश कुमार, कल्पना चौहान, नजमा, एडीओ पंचायत बिजेंद्र कुमार सैनी, केसी शर्मा आदि मौजूद रहे। जनप्रतिनिधि, विधायक, सांसद, मेयर, पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षद और सभासद आमंत्रित किए गए हैं।
आज हरिद्वार में उपाध्यक्ष और सदस्यों का शपथग्रहण समारोह

