नाथुला : पूर्वी सिक्किम के नाथुला में त्सोमगो झील के पास बर्फीला तूफान आया है । इसमें 150 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है । 8 लोगों की मौत भी हो गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है । ये एवलॉन्च 15वें माइलस्टोन पर आया है. ये काफी फेमस टूरिस्ट प्लेस है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां अचानक एवलॉन्च आया. इसके बाद बर्फ में कई लोग फंस गए ।बर्फ में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है।एवलॉन्च की वजह से 20 लोगों के घायल होने की भी खबर है । बर्फ के बीच से 30 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मरने वालों में 5 पुरुष, 1 महिला और एक बच्चा है । एवलॉन्च के बाद घायल लोगों को गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 7 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ये हादसा दोपहर में 12 बजकर 20 मिनट पर हुआ। सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारी और वाहनों के ड्राइवर बचाव अभियान में लगे हुए हैं. सेना भी बचाव और राहत कार्य में जुटी हुई है। चेकपोस्ट के इंस्पेक्टर जनरल सोनम तेनजिंग भूटिया ने बताया कि पास केवल 13वें माइल के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन पर्यटक जबरदस्ती 15वें माइलस्टोन की ओर जा रहे हैं। ये हादसा 15वें माइलस्टोन पर हुआ है। एवलॉन्च भारत-चीन बॉर्डर के पास नाथुला दर्रा पर आया है। सिक्किम में लगातार बर्फबारी हो रही है। इसी वजह से पर्यटकों को 13वें माइलस्टोन तक सीमित किया गया था। बर्फीले तूफान के बाद रास्ते में 350 लोग और करीब 80 वाहन फंस गए थे।
भारत-चीन बॉर्डर पर हुआ बड़ा हादसा,8 की मौत

