रूड़की में बड़ा हादसा,2 की मौत

रूड़की : दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर आज अलग-अलग जगह सड़क दुर्घटनाओं में 2 लोगों की मौत हो गई ।वहीं इन हादसों में चार अन्य लोग घायल हो गए। जिसके बाद मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस ने बताया कि पानीपत निवासी तीन लोग शुक्रवार की रात कार से हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही कार बाईपास पर खटका गांव के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार संजय उम्र 32 निवासी समालका, जिला पानीपत हरियाणा, विकास उम्र 35 निवासी खोजकीपुरा जिला पानीपत हरियाणा और दीपक निवासी पूटरा, जिला पानीपत हरियाणा घायल हो गए। घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, शनिवार सुबह नगला इमरती गांव के पास हरियाणा के सोनीपत निवासी लोगों की कार आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में विक्की उम्र 27 ,सुमित तथा योगेश उम्र 28 निवासी सोनीपत हरियाणा घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने योगेश निवासी पानीपत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया है।