नई दिल्ली : दूध की कीमतों में बढ़ोतरी ने घरेलू बजट पर ऐसे समय में दवाब डाला है, जब खाद्य महंगाई पहले से ही ऊंचे स्तर पर है। इस बीच गुजरात में अमूल ने दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। शनिवार को गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने पूरे राज्य में दाम बढ़ाने की घोषणा की। यह दिसंबर 2022 में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के बाद दूध की कीमतों में पहला इजाफा है।
दामों में वृद्धि के बाद अमूल के भैंस के दूध की कीमत अब 68 रुपये प्रति लीटर हो गई है। जबकि, अमूल गोल्ड का दाम बढ़कर 64 रुपये प्रति लीटर तक हो गई है। जबकि, अमूल शक्ति की कीमत इजाफे के बाद 58 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, अमूल के गाय के दूध की कीमत अब 54 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। जबकि, अमूल ताजा का दाम बढ़कर 52 रुपये प्रति लीटर हो गई है। उधर, अमूल टी-स्पेशल का दाम 60 रुपये प्रति लीटर होगा।

