ऋषिकेश में उमड़ा सैलाब, जाम से त्रस्त हुआ शहर

ऋषिकेश : नए साल के जश्न के लिए ऋषिकेश में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शिवपुरी, तपोवन और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में नए साल की तैयारियां को लेकर कैंप और रिजॉर्ट पूरी तरह से सज चुके हैं। जश्न मनाने के लिए दिल्ली, पश्चिमी यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के करीब 80 फीसदी एडवांस ऑनलाइन बुकिंग हो गई है।

वीकेंड होने के चलते शहर में सुबह से ही बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। शहर में हरिद्वार रोड, नटराज चौक, लक्ष्मण झूला मार्ग, तपोवन बायपास मार्ग आदि क्षेत्र में भारी संख्या के पर्यटकों के वाहन पहुंचने से जाम की स्थिति बनी रही। पुलिसकर्मी और होमगार्ड के जवान यातायात नियंत्रण के लिए तैनात हुए हैं। हरिद्वार को जाने वाले वाहनों को चीला बैराज के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, भारी वाहनों को शहर क्षेत्र में प्रतिबंधित रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *