मेजर आशीष पंचतत्व में विलीन, भारत माता के गूंजे नारे

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ जारी है एक और जवान के घायल होने की ताज़ा खबर मिल रही है लेकिन इससे पूर्व में वीरगति को प्राप्त हुए इस मुठभेड़ में मेजर आशीष का आज अंतिम संस्कार उनके गांव बिंझौल में हुआ है। मेजर के पार्थिव शरीर को पहले पानीपत के घर पर रखा गया जहां भरी संख्या में जनसैलाब ने आखिरी दर्शन किए। 

जिसके बाद सैन्य अधिकारी और परिवार वाले मेजर के पार्थिव शरीर को लेकर गांव बिंझौल पहुंचे। राजकीय सम्मान के साथ मेजर का अंतिम संस्कार  हुआ है। मेजर की अंतिम यात्रा को पानीपत शहर के बीच बाजार से निकाला गया शहरवासियों ने  मेजर आशीष अंतिम दर्शन किए। युवा मोटरसाइकिलों के जत्थे के साथ पार्थिव शरीर के आगे जुलूस के रूप में चले। इसके अलावा मुख्य गलियों में तिरंगा लहराया
.
लोगों ने जोर-जोर से भारत माता जय के नारे लगाए।
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *