छत्तरपुर : आज कल पूर्व से ही बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री सुर्खियों में बने हुए हैं,इसी बीच आज एक गरम खबर सामने आई है कि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने आज सोमवार को छतरपुर के बागेश्वर धाम जाकर हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचे जहां वो बंद कमरे में धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से दो मिनट मिले मुलाकात भी की। कुछ कांग्रेस नेता भी मिलना चाहते थे, लेकिन कमलनाथ ने बाहर ही रुकने को कहा। पत्रकारों से चर्चा में कहा कि हम तो हनुमान जी के दर्शन करने आए हैं। 101 फीट ऊंची प्रतिमा लगी है वहां। यहां मैंने प्रार्थना की है कि मध्यप्रदेश का विकास हो और प्रदेश सुरक्षित रहे। गौरतलब है कि बीते कुछ समय से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चर्चा में हैं और सुर्खियां बने हुए हैं। नागपुर में अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के पदाधिकारियों से चमत्कारों को लेकर हुई तकरार के बाद विवादों में भी घिर गए थे। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कुछ लोगों का धर्मांतरण कर भी चर्चा में आए थे। ऐसे में कमलनाथ का बागेश्वर धाम पहुंचना एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम है।काफी देर तक बागेश्वर धाम में रुकने के बाद कमलनाथ वहां से पन्ना के लिए रवाना हो गए।
इस नेता ने की धीरेंद्र शास्त्री से बंद कमरे में मुलाक़ात,सबको कहा बहार जाओ

