चुनावी संग्राम से पहले दुष्यंत गौतम देहरादून पहुंचे 

लोकसभा के चुनावी संग्राम से पहले भाजपा शक्ति केंद्रों और बूथों में 3.39 लाख से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करने जुट गई है। इस तैयारी के साथ साथ जमीनी स्तर पर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी जन-जन तक ले जाएगी। शुक्रवार को बूथों को मजबूत करने की रणनीति परखने के लिए पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम देहरादून आए हैं जहां उन्होंने प्रदेश पार्टी कार्यालय में हुई कार्यशालाओं में दिन भर मिशन 2024 की रणनीति पर चर्चा हुई है।  पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य राम कोठारी के मुताबिक, संगठन के करीब 11668 बूथों पर 11 लोगों की एक समिति का काम होगा। इस हिसाब से 128348 कार्यकर्ता संगठन के काम में जुटेगा। राज्य में करीब 81 लाख मतदाता है। 30 मतदाताओं पर पार्टी एक पन्ना प्रमुख बनाया जा रहा है। इस हिसाब से 2.70 लाख पन्ना प्रमुख की टीम तैयार होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *