देहरादून : जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की एक छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए डॉ. दुर्गेश कुमार पर इलाज गड़े हैं। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मंगलवार को छात्रा की तहरीर पर पंतनगर थाने में आईपीसी की धारा 354, 506 व 376 के तहत दर्ज किया है।एक दिन पहले ही डॉ. दुर्गेश को एक छात्रा से यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया और मंगलवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। सोमवार को छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान एसएसपी ने सभी छात्राओं को आश्वस्त किया था कि किसी के साथ भी ऐसी घटना वर्तमान या पूर्व में घटित हुई।
इसके अलावा छात्रा ने डॉ. दुर्गेश के खिलाफ शिकायत की।अन्य छात्राओं ने भी आरोपी डॉक्टर के खिलाफ यौन शोषण करने की बात कही है। एसएसपी का कहना है कि यदि किसी अन्य पीड़ित छात्रा की तहरीर आती है तो इसपर जरूरी करवाई होगी।डॉक्टर से पिछले दिनों बात की गई तो उन्होंने पीड़ित छात्रा पर ही आरोप लगाते हुए उसे गर्भवती बताकर गर्भपात की गोलियां लेने के लिए आने का बयान दिया था।

