बरेली :वर्ष 2010 में हुए बरेली दंगे के लिए कोर्ट से मास्टरमाइंड करार हुए आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को गच्चा देकर भाग निकला है। कोर्ट से गैर जमानती जारी होने के बाद स्थानीय पुलिस की एक टीम सीओ प्रथम के नेतृत्व में उनकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली गई है। मौलाना का मोबाइल फोन भी बंद है और एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट रवि कुमार दिवाकर ने उन्हें गिरफ्तार कर आज बुधवार, 13 मार्च को पेश करने के आदेश दे दिए हैं।
पुलिस ने मौलाना के घर पर किसी के मौजूद न होने व ताला पड़ा था ये कहा है, जबकि इस दौरान घर खुला हुआ था । इसी पर कोर्ट ने कहा भी है कि पुलिस चाहती तो दरवाजे पर भी समन चस्पा कर सकती थी। यही नहीं मौलाना दिल्ली में थे और उनका मोबाइल फोन एक दिन पहले तक लगातार ओपन था। अब मोबाइल बंद है।

