500 वर्षों के पराभव काल को पीछे छोड़कर अयोध्या धाम अब वापस से त्रेतायुगीन वैभव की तरफ अग्रसर हो रहा है। रामलला के अपने भव्य मंदिर में विराजित हैं और होली व श्रीराम जन्मोत्सव के भव्य आयोजनों ने पूरे देश व दुनिया के करोड़ों भक्तों में अपार हर्ष का संचार किया। अब फिर से जल्द ही भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम के जरिए 28 से 31 अक्टूबर के मध्य भक्तों को देखने को मिलेगा। बतादें कि इस वर्ष न केवल राम की पैड़ी, नया घाट समेत अयोध्या के विभिन्न घाटों को 25 लाख से ज्यादा दीयों से सजाया जाएगा बल्कि 4 दिन तक चलने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में रोशनी सज्जा इस कदर आकर्षक होगी जो अयोध्या धाम को साकेत धाम की वास्तविक अलौकिक दृश्य बना देगा। वर्ष 2024 में 8वें दीपोत्सव कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सीएम योगी के विजन में कार्ययोजना निर्धारित की जा चुकी है
दीपोत्सव पर चार दिनों तक सजाया जाएगा अयोध्या धाम, 25 लाख ये ज्यादा जलेंगे दीप

