अमेरिका में भारतवंशी को 13 साल की सजा,जानिए पूरा मामला 

अमेरिकी कोर्ट ने भारतवंशी रमेश ‘सनी’ बलवानी को 13 साल की सजा सुनाई है। उन्हें अपनी पूर्व गर्ल फ्रेंड व अमेरिकी स्टार एलिजाबेथ होम्स द्वारा स्थापित ब्लड टेस्टिंग स्टार्टअप कंपनी थेरानोस के जरिए निवेशकों व पीड़ितों से फ्रॉड के मामलें में कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। बलवानी थेरानोस के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। इस मामले में होम्स को पिछले माह सजा हुई थी।57 वर्षीय बलवानी को कैलिफोर्निया की कोर्ट ने बुधवार को 12 साल 11 माह तक संघीय जेल में रखने का आदेश दिया। अमेरिकी अटॉर्नी स्टीफन हिंड्स ने बताया कि बलवानी ने थेरानोस की भ्रामक ब्लड टेस्टिंग रिपोर्ट के माध्यम से मरीजों की जान को खतरे में डाला और निवेशकों के साथ लाखों डॉलर की धोखाधड़ी भी की और प्रौद्योगिकी खामियों के बावजूद रमेश बलवानी और उनकी पूर्व गर्ल फ्रेंड एलिजाबेथ होम्स ने अपने निवेशकों और पीड़ितों को धोखा देना जारी रखा। देश के स्वास्थ्य तंत्र में मरीज की सुरक्षा व सेहत को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। सिलिकॉन वैली लंबे समय से हेल्थकेयर स्टार्ट-अप का केंद्र रही है। जज डेविला ने बलवानी को भी सरेंडर करने के लिए 15 मार्च 2023 तक का वक्त दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *