रामपुर उपचुनाव : सपा 3848 वोटों से आगे,भाजपा पिछड़ी 

रामपुर: रामपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत का सेहरा किसके हिस्से आएगा। इस बात का फैसला आज होगा । 05 दिसंबर को हुए मतदान के बाद बृहस्पतिवार को वोटों की गिनती चल रही है। दोपहर बाद तक चुनाव परिणाम आ जाएगा। चुनाव परिणाम आने के बाद पता चलेगा कि रामपुर में पहली बार कमल खिलता है या फिर आजम खां का राज बना रहता है।  रामपुर उपचुनाव में सपा चौथे राउंड में 3,848 वोटों से आगे चल रही है। सपा के आसिम रजा ने भाजपा के आकाश सक्सेना पर लगातार बढ़त बनाई हुई है।सपा- 5,767 
भाजपा- 2,543
सपा 3,224 वोटों से आगेरामपुर उपचुनाव में सपा के सामने भाजपा लगातार पीछे नज़र आ रही है। तीसरे राउंड में सपा के आसिम राजा 3,224 वोटों से आगे चल रहे हैं। इधर आज दूसरे राउंड के नतीजों में सपा उम्मीदवार आसिम रजा जीत की तरफ लग रहे हैं। अब आसिम रजा 1,360 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना को पीछे छोड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *