प्रयागराज: दिनों बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री काफी चर्चाओं में है। वहीं उनका विरोध करने वालों के साथ उनका समर्थन करने वाले भी सामने आ रहे है। इसी सिलसिले में 2 फरवरी को पंडित धीरेन्द्र शास्त्री संगम नगरी प्रयाग में आ रहे है। जानकारी के अनुसार पंडित धीरेंद्र शास्त्री प्रयागराज से करीब 40 किलोमीटर दूर कुंवर पट्टी गांव में बागेश्वर धाम दरबार लगाएंगे। प्रयागराज के यमुनापार स्थित कुंवर पट्टी गांव में पांच दिवसीय मां शीतला कृपा महोत्सव चल रहा है। देवी मंदिर में वार्षिकोत्सव में 2 फरवरी को बागेश्वर धाम के बाबा दरबार लगाएंगे ।
बता दें कि प्रयागराज में माघ मेला चल रहा है और यहां के कई साधु-संतों ने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का विरोध किया तो कई बड़े संत उनके समर्थन में भी उतरे । कुंवर पट्टी गांव में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार को लेकर प्रशासन भी असमंजस में था, लेकिन बाद में उनके सत्संग और दरबार के लिए परमिशन मिल गई। इस दरबार में करीब सवा लाख लोगों के जुटने का अनुमान है।
बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेन्द्र शास्त्री कल से संगम नगरी में लगाएंगे दरबार

