अयोध्या : रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का आज दूसरा शुरू हो चुका दिन है। अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान बीते दिन मंगलवार से आरम्भ हुए थे। रामलला की प्रतिमा 18 जनवरी को गर्भगृह में निर्धारित आसन पर स्थापित कर दी जाएगी।
बीते 70 वर्षों से पूजित वर्तमान प्रतिमा को भी नए मंदिर के गर्भगृह में ही विराजमान किया जाएगा। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला मंदिर में विराजमान होंगे। इस दिन प्राण प्रतिष्ठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। आज अयोध्या में लता मंगेशकर चौक पर सांगली महाराष्ट्र के रंगोली कलाकार रंगोली बना रहे हैं।
पीएम ने छोड़ा बिस्तर –
पीएम प्राण प्रतिष्ठा से तीन दिन पहले सामान्य बिस्तर भी त्यार देंगे। प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन तक वह लकड़ी की चौकी पर कंबल बिछा कर सोएंगे। 11 दिनों के यम नियम में पीएम को हर दिन शास्त्रों के मुताबिक़ ही नियम फॉलो करने पड़ेंगे। तीन दिन अन्न त्याग कर सिर्फ फलाहार पर निर्भर रहना होगा।

