उत्तराखंड के मंत्री-विधायक विदेशों का कर रहे रुख,जानिए क्या हुआ एलान 

देहरादून: प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देते हुए अब सरकार में कृषि मंत्री ने फैसला लिया है कि राज्य के पांच विधायक और अधिकारियों की टीम विदेश जाकर प्रशिक्षण लेगी। इस दौरे की शुरुआत 25 जुलाई से पांच अगस्त तक जर्मनी, स्विट्जरलैंड और इटली में होगी,जिसमें  जैविक खेती के गुर सीखे जाएंगें। इसके अलावा राज्य से मोटे अनाजों का निर्यात बढ़ाने की संभावनाओं को भी जाना जाएगा।

आज गुरूवार को प्रदेश कृषि मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में  बैठक में विधायकों और विभागीय अधिकारियों का दल जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए तीन देशों के दौरे की बात हुई। इस दल में सत्ता और विपक्ष के विधायक भी शामिल हैं। जिसमें भाजपा विधायक सुरेश गढ़िया, रेनू बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, कांग्रेस विधायक हरीश धामी और मनोज तिवारी शामिल हैं। इसके अलावा कृषि विभाग के अधिकारी भी इस दौरे में रहेंगे।कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि  राज्य में आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जर्मनी, स्विट्जरलैंड व इटली का दौरा करेंगे। जिसमें पांच विधायक व विभागीय अधिकारी साथ रहेंगे। उन्होंने बताया कि जर्मनी में आर्गेनिक खेती के लिए एमओयू भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *