बद्रीनाथ-हेमकुंड साहिब का रास्ता बंद,जानिए कब किया जाएगा शुरू

भारी बारसिह अभी भी मुष्किल कम नहीं बल्कि प्रति दिन पहाड़ी इलाकों में बढ़ाती ही जा रही है इसी के चलते बदरीनाथ हाईवे आज गुरुवार सुबह पागल नाला में मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गया। जिस वजह से बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा को रोका गया है। बदरीनाथ हाईवे के खुलने पर ही अब यात्रा शुरु की जाएगी। हाईवे खोलने का काम अभी किया जा रहा है।

भारी बारिश से चमोली जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों की 40 सड़कें बंद हैं। ग्रामीणों को गांव जाने के लिए दूसरा लंबा रास्ता लेना पढ़ रहा  वहीं, सड़कें बंद होने से बीमार और स्कूली छात्र-छात्राओं को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है।  पागल नाला में करीब 300 मीटर लंबा पुल स्थापित किया जाएगा। इसकी डीपीआर बन रही है। इसमें छह माह का समय लगेगा।
यहां नाले में अभी भी बोल्डर अटके हैं जो कभी भी हाईवे को क्षतिग्रस्त कर सकते हैं। ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत एनएचआईडीसीएल ने पागल नाला में पुल निर्माण का प्रस्ताव रखा है लेकिन इस प्रस्ताव पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।कर्मचारियों का कहना है कि जब पत्थर गिरने रुकेंगे तो हाइवे को खोलने का काम शुरु किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *