करहल से अखिलेश के खिलाफ भाजपा ने उतारा केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल को,हुआ नामांकन

मैनपुरी : विस् चुनाव बेहद करीब आ चुके हैं यूपी में चुनाव 10 फरवरी को है इसी कड़ी में अखिलेश आज सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नामांकन किया है। भाजपा की तरफ से उन्हें टक्क्र देने मैनपुरी में मोदी सरकार के मंत्री और आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने नामांकन दाखिल किया है। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर अखिलेश यादव के खिलाफ करहल विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगें। 


जानिए प्रो. एसपी सिंह बघेल के बारे मेंअखिलेश के विरुद्ध चुनावी मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के भटपुरा के रहने वाले हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर भी रह चुके हैं। बघेल 1989 में मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी सुरक्षा में शामिल हुए थे।  बघेल से प्रभावित मुलायम सिंह यादव ने उनको जलेसर सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर 1998 में पहली बार उतारा था। एसपी सिंह बघेल ने अपने पहले ही चुनाव में जीत दर्ज की। उसके बाद दो बार सांसद चुने गए।

एसपी सिंह बघेल ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया और देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। विधानसभा चुनाव 2017 में टूंडला सुरक्षित सीट से भाजपा विधायक बने। 2010 में बसपा ने उन्हें राज्यसभा में भेजा। साथ ही राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी दी।  बघेल को आगरा से सांसद रामशंकर कठेरिया का टिकट काटकर चुनाव लड़वाया गया था। अब केंद्रीय कैबिनेट में राज्यमंत्री बनाए गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *