आजम खां की पत्नी और बेटे की बढ़ी मुसीबते,गैर जमानती वारंट जारी

जहाँ एक तरफ सपा नेता अज़ाम खां को कोर्ट से राहत मिली और उन्हें बीते दिन जमानत दी गई वहीँअब उनके बेट और पत्नी की मुश्किलें बढ़ी हैं। जिसके तहत रामपुर के स्वार से विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्रों के मामले में बुधवार को कोर्ट में सुनवाई की गई है। इस दौरान अब्दुल्ला आजम और उनकी मां डॉ. तजीन फातमा के कोर्ट में पेश न होने पर कोर्ट ने दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई बुधवार 16 मई को रखी गई। 

साल 2019 में बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने गंज थाने में सपा नेता आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के अरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में सपा के कद्दावर नेता आजम खां, उनके पुत्र व स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फातमा आरोपी हैं। कारण बुधवार 11 मई की तारीख लगा दी गई थी। बुधवार को इस मामले की कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य कोर्ट में उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *