अयोध्या : महज दो दिन बाकी हैं राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में आगामी ,22 जनवरी को श्रीरामलला के दिव्य-भव्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने वाला है। 22 तारीख को पूरी रामनगरी 10 लाख दीपों से जगमगाया जाएगा। प्रतिष्ठानों व पौराणिक स्थलों पर ‘राम ज्योति’ प्रज्ज्वलित की जाएगी। राम की नगरी सरयू नदी के तटों की मिट्टी से बने दीपों से रोशन होगी। खबर है कि प्राण-प्रतिष्ठा हो जाने के बाद ‘राम ज्योति’ जलाकर दीपावली मनाई जाएगी। सात वर्षों से दीपोत्सव का भव्यतम आयोजन करा रही योगी सरकार 22 जनवरी को फिर से दीपों से अयोध्या को दुल्हन सा सजाएगी . जिसका सुन्दर स्वरुप पूरी दुनिया देखेगी।
10 लाख दीपों से सजेगी अयोध्या, राम नगरी की रौनक बेहद हुई ख़ास

