प्रयागराज: मनी लांड्रिंग मामले में आज बुधवार को ईडी ने बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी को इलाहाबाद के जिला जज की अदालत में पेश किया गया जहां ईडी ने अंसारी की कस्टडी रिमांड के लिए याचिका दायर की थी जिसके बाद ईडी को मुख्तार अंसारी की 10 दिन की कस्टडी रिमांड मिली। मुख्तार अंसारी 23 दिसंबर दोपहर दो बजे तक ईडी की कस्टडी में रहेगा, इस दौरान मनी लांड्रिंग मामले में उससे पूछताछ की जाएगी।अंसारी के पुत्र विधायक अब्बास अंसारी और साले शरजील को भी पुलिस गिरफ्तार कर रिमांड ले गई है। फिलहाल दोनों की रिमांड कस्टडी पूरी हुई और जेल भेजा था। अब अंसारी को गिरफ्तार कर ईडी कस्टडी लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर चुके हैं। मुख्तार अंसारी फिलहाल बांदा की जेल में बंद है। बी वारंट पर मुख्तार को बांदा जेल से प्रयागराज लाया गया है।
10 दिन की कस्टडी रिमांड पर बाहुबली,

