लखनऊ : समाजवादी पार्टी का सपा में विलय करने और मैनपुरी सीट पर उपचुनाव जिताने के पश्चात सपा की राजनीति में शिवपाल सिंह यादव का कद और बड़ा हो गया है। वह प्रमुख भूमिका में आते हुए नजर आ रहे हैं। शिवपाल लखनऊ पहुंच चुके हैं जिसके बाद से ही निकाय चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की भीड़ उनके घर आने लगी है। उम्मीदवारों का फैसला सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिल्ली से लौटने के बाद ही होगा।आरक्षण को लेकर प्रदेश में निकाय चुनाव की तस्वीर उलझी हुई है पर इस पर जल्द ही कोर्ट से निर्णय होने की उम्मीद है। टिकटों के दावेदार भी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। अखिलेश यादव के दिल्ली से लौटने का इंतजार हो रहा है। शिवपाल सिंह यादव के दरबार में पहुंच रहे हैं।
शिवपाल को अखिलेश के आने का इंतजार,टिकट की भीड़

