देहरादून :उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में डोकरानी बामक ग्लेशियर में आज एवलांच हुआ और एवलांच की चपेट में आने से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान(निम) के कई प्रशिक्षक फस गए है जिनमें से 9 के शव बरामद हुए हैं और आया की जांच जारी है। निम कर्नल अजय बिष्ट ने इस बात की पुष्टि की है। इस दौरान नौ पर्वतारोहियों के शव बरामद किए गए हैं। 25 पर्वतारोही अभी भी लापता हैं।एयरफोर्स से शासन ने संपर्क किया है। तीन हेलीकॉप्टर पूरे क्षेत्र की रेकी करेंगे। एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सहस्त्रधारा हेलीपैड से एसडीआरएफ की पांच टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुई हैं।बीते 22 सितंबर से बेसिक/एडवांस का प्रशिक्षण चल रहा था। स्थल पर निम के पास दो सेटेलाइट फोन मौजूद हैं
एवलांच में फंसे नौ प्रशिक्षकों के शव मिले,रेस्क्यू जारी

