हरिद्वार में बड़ा हादसा,तीन लोगों की मौके पर मौत

हरिद्वार  :  हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर सोमवार देर रात गेंडीखाता के पास बड़ा  हादसा हुआ। कार की एक वाहन ने जोरदार टक्कर हुई है। इस दौरान हादसे में तीन लोगों की वही घटनास्थल पर ही मृत्यु हो  गई है।  थानाध्यक्ष श्यामपुर विनोद प्रसाद थपलियाल ने कहा कि प्रमोद अपनी पत्नी और साले रोहित के साथ कार से बिजनौर से जोलीग्रांट दवाई लेने को निकले थे। कार की रफ़्तार तेज होने के कारण कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन पर टक्करा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार प्रमोद, उसकी पत्नी नीतू और चालक रोहित निवासी किरतपुर बिजनौर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।  उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *