नहीं रहे ऑस्ट्रेलियन गेंदबाज़ शेन वॉर्न,52 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत

थाईलैंड : क्रिकेट फैन्स के लिए अभी अभी एक बुरी ख़बर आई है | मशहूर ऑस्ट्रेलियन गेंदबाज़ शेन वॉर्न का 52 वर्ष की आयु में अभी थोड़ी देर पहले थाईलैंड में निधन हो गया है| शेन वॉर्न की मृत्यु हार्ट अटैक पड़ने के कारण हुई बताई जा रही है | उनके आकस्मिक मृत्यु से समूचे क्रिकेट जगत में शोक की लहर है | उनके निधन पर सचिन तेंदुलकर ,वीरेंद्र सेहवाग ,अनिल कुंबले,वीवीएस लक्ष्मण सहित कई दिग्गज़ क्रिकेटरों नें शोक प्रकट किया है | शेन वॉर्न को स्पिन का जादूगर भी कहा जाता है | और 1993 में एशेज़ सीरीज़ में फेंकी गई उनकी पहली बॉल को ‘ बॉल ऑफ़ द सेंचुरी’ भी कहा जाता है | शेन वॉर्न नें टेस्ट क्रिकेट में 708 और वनडे क्रिकेट में 293 विकेट लिए है |