जहाँ पिछले दिनों यूपी के इत्र व्यापारियों पर रेड की गाज गिरी वहीँ अब ये सिलसिला बना हुआ है। इसी कड़ी में यूपी के हरदोई शहर के बड़े पान मसाला कारोबारी के यहां से शुरू इनकम टैक्स(आईटी) विभाग की रेड लगातार 56 घंटों तक जारी रही। आईटी की कई टीमें एक साथ कारोबारी के घर, ऑफिस से लेकर कई ठिकानों पर सर्च कर रही हैं। टीमों को बड़ी संख्या में संपत्तियों के कागजात बरामद हुए हैं। इस ओर आईटी की ओर से अभी तक कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। रेड इतने लम्बे समय चली कि पीछे कहीं न कहीं भारी संख्या में टीमों के हाथ ज़रूरी चीजे साथ लगीं हैं। जिस तरह से अभी सर्च जारी है, उससे ऐसा माना जा रहा है कि मामला अरबों का हो सकता है। हालांकि करोड़ों का मामला होने का अंदेशा तो लोग पहले से ही जता रहे थे। टीमें बुधवार से लगातार सर्च कर रही हैं उससे मामला काफी बड़ा होने की पूरी शंका है।यह मामला करोडो और अरबों का भी हो सकता है ये भी सुनने में आ रहा है।
हरदोई :पान मसाला कारोबारी के यहां 56 घंटों तक चली रेड,जांच में जुटी टीमें

