आगरा में सत्संगियों के आक्रंम्मक रणनीति के आगे बीते दिन रविवार को पुलिस हताश हो गई। जिसके बाद 15 मिनट में 3 बार पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया। कील लगे डंडे तक से पुलिस को मारा गया। एसओ जगदीशपुरा जितेंद्र कुमार सहित 10 पुलिस वाले इसमें बुरी तरह घायल हुए हैं। अधूरी तैयारी ने अफसरों को पीछे हटने के लिए नतमस्तक कर दिया। हटने के लिए मजबूर कर दिया। शनिवार को कब्जा हटाने के बाद रात में दुबारा गेट बना लिए गए थे, तारबंदी कर दी गई थी। रविवार को पुलिस, प्रशासन की टीम पहुंची लेकिन तैयारी अधूरी थी। भगवान टॉकीज पर रास्ता रोका गया था।
बैरियर लगाकर वाहनों को रोका गया था। पुलिसकर्मियों पर कील लगे डंडे मारे। ईंट-पत्थर से हमला बोला गया। स्पीकर से एनाउंस कर पुलिस की कार्रवाई को गलत कहा गया। पुलिस पीछे हटती गई। और पीछे हट गए। आगरा में राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग के अवैध कब्जा कर देना,गेट को रविवार की शाम तीसरी बार हटाने पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम पर सत्संगियों ने हमला बोला है। पुलिस को चारों तरफ से घेरकर पथराव किया, जिसमें 12 पुलिसकर्मियों समेत 40 लोग घायल हुए हैं।पथराव में नगर निगम का बुलडोजर, ट्रक और ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए। राधास्वामी सत्संग सभा की ओर से सड़कों को घेरकर बनाए गए 6 गेट तोड़े थे। जिसमें 16 बीघा 9 बिस्वा जमीन खाली कराई गई थी।

