पीएम मोदी आज पहुंचे न्यूयॉर्क,यूएनजीए के 76वें सत्र को करेंगें संबोधित

अमेरिका के व्हाइट हाउस में क्वाड देशों की बैठक में शिरकत करने के बाद आज पीएम मोदी न्यूयॉर्क पहुँच चुके हैं।  न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने होटल के बाहर लोगों से मुलाकात की और इस दौरान ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के ज़ोरदार नारे लगाए। बता दें कि यहां वह आज संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को सम्बोधित करने पहुंचे हैं। 
संयुक्त राष्ट्र महासभा का 76वां सत्र भारत के लिए बहुत अनोखा है क्योंकि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करनें जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं यहां हैं। ऐसे में भारत, विश्व के सभी देशों के सामने मजबूती से अपनी बात को रख सकता है। टीएस तिरुमूर्ति ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कहा था कि यूएनजीए में जलवायु परिवर्तन, सतत विकास, वैक्सीन की उपलब्धता, आर्थिक मंदी, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं की सरकार में भागेदारी, आतंकवाद जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा की जाएगी।आपको बतादें कि संयुक्त राष्ट्र सचिव की ओर से आयोजित तीन गोष्ठियों में प्रतिभाग करेंगें। बैठक जलवायु व ऊर्जा जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *