विस का मानसून सत्र की तारीख तय, आज बैठक 

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र आगामी 6 सितंबर को शुरू होने की सम्भावना है। प्रदेश सरकार ने 24 अगस्त को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक हुई है। मंत्रिमंडल की बैठक में विस सत्र आहूत करने के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मार्च में बजट सत्र आयोजित हुआ था। अभी तक उसके बाद सत्र नहीं हुआ है। 

सितंबर में पिछला सत्र आहूत हुए छह माह का समय हो गया है। विधायी विभाग छह से 12 सितंबर तक मानसून सत्र आहूत करने का प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा।  कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, गृह, वन समेत अन्य विभागों से संबंधित विषयों पर प्रस्ताव लगेंगे। स्कूलों में प्रिंसिपल को प्रति पीरियड के हिसाब से शिक्षक रखे जाने का अधिकार देने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *