चंडी देवी मंदिर पर भूस्खलन,आवाजाही बंद 

बारिश से बुरा हाल है, चंडी देवी देवी मंदिर परिसर के पास भूस्खलन हुआ है। कई दुकानें टूटी हैं ,क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस विभाग व राजस्व वन  विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अन्य दुकानों को खाली कराए जाने के साथ ही परिसर में भक्तों को आने जाने से रोका गया है। श्रद्धालुओं की आवाजाही को भी बंद करा दिया गया है। 

वहीं हरिद्वार में ही मोहल्ला पाठक वाड़ा के गेट पर भारी बारिश के चलते पुरानी हवेली भरभराकर गिर गई। जबकि कई बिजली के पोल भी टूट गए। नगर निगम के अधिकारियों ने यहां का दौरा किया। मकान मालिक पर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग हुई है।श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे उन्हें वापस भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *