हिमांशु सरीन की रिपोर्ट
पंकज लाम्बा हत्याकांड में उनकी पत्नी के द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए गए हैं।
विदित हो कि आरटीआई कार्यकर्ता पंकज लांबा की गोली लगने से मौत हो गयी थी। उनकी पत्नी के अनुसार पंकज के दो दोस्त उन्हें चोरी की सूचना देकर साथ ले गए थे, जिसके बाद रात 3 बजे परिजनों को पंकज के गोली लगने की सूचना मिली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। तहरीर में पंकज के दो दोस्त कासिम ओर मानव सहित कई अन्य लोगों पर भी आरोप लगाएं गए हैं।
घटना की प्राथमिक तौर सामने आई जानकारी के अनुसार जिस पिस्तौल से गोली चली थी वो पंकज लाम्बा की ही थी। बताया गया था कि घटनास्थल पर उपस्थित एक नाबालिक लड़की से चली गोली से पंकज की जान गई थी। लेकिन मृतक के परिजनों के आरोपों के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। गौरतलब है कि पंकज ने सूचना के अधिकार के माध्यम से हाई प्रोफाइल छात्रवृत्ति घोटाले का पर्दाफाश किया था।

