राज्य में कोरोना संक्रमण के आज 1069 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इलाज के बाद ठीक होने वालों की संख्या भी 1000 के पार रही है। राज्य के 4 जिले कोरोना से सबसे ज्यादा संक्रमित माने जा रहे हैं। आज भी ज्यादा मामले इन्ही जिलों से संबंधित हैं।
आपको बता दें कि आज मिले मामलों में देहरादून जिले के सर्वाधिक 318, उधमसिंह नगर के 237, हरिद्वार के 127 तथा नैनीताल जनपद के 119 मरीज शामिल हैं। वहीं स्वास्थ विभाग के अनुसार कोरोना की रोकथाम के लिए राज्य में बनाए गए कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 608 तक पहुंच गई है, जिनमें से 436 अकेले हरिद्वार जिले में बनाये गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में इलाज के दौरान विभिन्न अस्पतालों में 17 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। इनमें 8 मरीजों की मौत एम्स ऋषिकेश में, दो की महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून, तीन लोगों की मौत डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी तथा तीन मरीजों की मौत एचएनबी बेस हॉस्पिटल श्रीनगर में हुई है। इसके अलावा रुद्रपुर के मेडिसिटी हॉस्पिटल में भी कोरोना संक्रमित एक महिला ने दम तोड़ दिया है।

