भाजपा के किसी भी विधायक के कांग्रेस में जाने की चर्चा सिर्फ अफ़वाह:रमेश पोखरियाल ‘निशंक’

देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचलें काफ़ी तेज़ हो गई हैं। जहां भाजपा से 6 साल के लिए निष्काषित पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत दोबारा कांग्रेस में जाने की जुगत में हैं , लेकिन अभी इस पर फ़ैसला नहीं हो पाया है कि वह दोबारा कांग्रेस में शामिल होंगे कि नहीं। वहीं दूसरी ओर ख़बर आ रही है की भाजपा के तीन विधायक भी कांग्रेस के संपर्क में हैं और जल्दी ही भाजपा छोड़ कांग्रेस को ज्वाइन कर सकते हैं। जिन तीन विधायकों के कांग्रेस में जानें की चर्चाएं हैं , उनमे देहरादून के रायपुर से विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’,रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा और खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन’ का नाम शामिल है।

पिछले कुछ दिनों से इन तीनो विधायकों के नाम की चर्चाएं चल रही थी की ये तीनो कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। लेकिन इन अटकलों पर उत्तराखंड केपूर्व सीएम और हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने पूर्ण विराम लगाते हुए कहा है कि यह महज़ अफ़वाह है कि भाजपा विधायक कांग्रेस में जा रहा है। निशंक ने पत्रकारों द्वारा इस संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि उनकी तीनों विधायकों से बात हुई है और तीनों ने कहा है कि वे भाजपा के कार्यकर्त्ता हैं और भाजपा में ही रहेंगे। निशंक ने बताया कि तीनों विधायकों ने मुझसे भी कहा की हम तीनों भी कांग्रेस में जानें संबंधी अफ़वाहो से आश्चर्यचकित हैं। इसके बाद निशंक ने कांग्रेस पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस की इन्ही नीतियों के कारण आज देश भर में उसे ठुकराया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस जनता की लड़ाई के लड़ने के बजाय अपनों से ही लड़ने में लगी हुई है।और पीएम मोदी की ताऱीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में विकास की धारा बह रही है और केंद्र एवं राज्य सरकार के कार्यों के दम पर हम इस बार 60 से अधिक सीटों पर जीत हांसिल करेंगे।