द मोस्ट टैलेंटेड अभिनेत्री और मिमिक्री आर्टिस्ट कॉमेडियन सुगंधा सभी के सामने अपनी एक खास जगह बना चुकी हैं। टीवी की जानी-मानी आर्टिस्ट में उनका नाम शामिल है। सुगंधा आज 23 मई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है वह न सिर्फ कॉमेडी बल्कि अपना गाने और जबरदस्त मिमिक्री की वजह से भी सबकी चहेती हैं। उन्हें कई बार अलग-अलग स्टार की मिमिक्री करते हुए देखा जा सकता है। इसी वजह से वह अक्सर विवादों में भी फंस जाती हैं। इस बार उनका पंगा ही बॉलीवुड की पांगा गर्ल से हुआ है। कंगना और सुगंधा मिश्रा के बीच की एक कॉट्रोवर्सी हो गई है।
जब कंगना ने सबके सामने अचानक से कॉमेडियन के थप्पड़ मारने की बात खड़ी जो काफी चर्चा में है। दरअसल कंगना फिल्म रंगून का प्रचार करने वॉयस ऑफ इंडिया के सेट पर गई थी और यहां पर सुगंधा मिश्रा परफॉर्मेंस कर रही थीं। इसी दौरान सुगंधा द्वारा कंगना की मिमिक्री करने के बाद अभिनेत्री ने अचानक सबके सामने कहा कि वह कॉमेडियन को थप्पड़ मारना पसंद करेंगी, इसे सुनने के बाद वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए थे।
कपिल शो से मिली पहचान –उन्हें पहचान कपिल शर्मा के शो से ही मिली। सुगंधा ने लंबे समय तक कपिल शर्मा शो में लोगों को खूब हंसाया था, लेकिन वह बाद में इससे अलग भी हो गई थीं,

