नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक मोर्चे पर चीन को लगातार झटके लग रहे हैं। अमेरिकी कंपनियां लगातार अपना कारोबार चीन से हटाकर दूसरे देशों की ओर शिफ्ट कर रही हैं। मौजूदा समय में अमेरिकी कंपनियों को भारत में अवसर दिखाई दे। ऐप्पल तो जैसे अपना पूरा कारोबार ही चीन से निकालकर भारत में लाने का मन बना चुकी है। ऐप्पल की ताइवानी सप्लायर कंपनी भारत में एक और फैक्ट्री डालने के लिए जमीन की तलाश रही है। इस नई फैट्री में नए आईफोन बनाए जाएंगे
ऐप्पल इंक की ताइवानी सप्लायर पेगाट्रॉन कॉर्प एक और फैक्ट्री भारत में खोलने जा रही है। वास्तव में ऐप्पल अपनी चीन से निर्भरता कम कर रही है, जिसकी वजह से उसकी स्पलायर कंपनियां भारत की ओर मूव कर रही हैं। करीब 6 महीने पहले पेगाट्रॉन ने तमिलनाडु राज्य में दक्षिणी शहर चेन्नई के पास दूसरी फैक्ट्री खालने की योजना पर काम कर रहा है। इससे पहले पेगाट्रॉन ने 150 मिलियन डॉलर का निवेश किया था। नई फैक्ट्री में नए आईफोन को असेंबल करने का काम किया जाएगा। इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन के अनुसार, अप्रैल 2022 और फरवरी 2023 के बीच भारत से लगभग 9 बिलियन डॉलर के स्मार्टफोन का निर्यात किया गया है, जिसमें आईफोन की हिस्सेदारी 50 फीसदी से ज्यादा थी।
चीन को एक और झटका,ये कंपनी भारत में लगाएगी मैनुफैक्चरिंग प्लांट

