ऋषिकेश एम्स का चौथा दीक्षांत समारोह आज आयोजित किया गया। जहां आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उनके हाथों टाॅपर छात्र-छात्रों को मेडल दिए जाएंगे। दीक्षांत के बाद राष्ट्रपति परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर देहरादून, पौड़ी और टिहरी जिला प्रशासन अलर्ट है। दीक्षांत समारोह में 14 स्वर्ण पदक सहित कुल 16 पदक दिए जाएंगे। कुल 598 छात्र-छात्राओं को उपाधि वितरित की जाएगी।
एम्स के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

