पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग के चौकोड़ी में एक स्कूल बस अनियंत्रित हो गई और दुर्घटना में दो बच्चे घायल हैं जिनका सीएचसी में उपचार किया जा रहा है। सुबह हिमालय इंटर कालेज चौकोड़ी के बच्चे और शिक्षक बस से स्कूल के लिए निकले थे। रास्ते में गिरे बिजली के तार को हटाने के लिए जब चालक बस को रोककर उतरा तभी बस एकाएक ढलान पर अपने आप चली और खाई में पलटने के बाद चीड़ के पेड़ से टकराकर रुक गई। इस दर्दनाक हादसे में 10वीं कक्षा के छात्र लक्षित पंत और 12वीं कक्षा की छात्रा बिनीता बोहरा घायल हो गई।
स्कूल बस पलटी; बच्चे घायल, पेड़ ने बचाई जान

