जयपुर : राजस्थान में सियासी संकट जारी है और यहां नए मुख्यमंत्री को लेकर बवाल मचा हुआ है। स्थिति इतनी ख़राब है कि गहलोत गुट के नेता ने अजय माकन पर भी सवाल खड़े हुए हैं। लेकिन अब सुनने में आया है कि अशोक गहलोत के इस रुख के बाद से सोनिया गांधी खासी गुस्सा है। लेकिन ख़ास बात ये है कि इसी सियासी बवाल के बीच आगामी 30 सितंबर को पीएम मोदी राजस्थान आ रहे हैं। वे सिरोही के आबूरोड आएंगे, जहां से वे गुजरात के अंबाजी धाम के लिए रवाना होंगे। राजस्थान पहुंचने पर प्रदेश भाजपा और पार्टी से जुड़े प्रमुख नेता उनका भव्य स्वागत करेंगे। संभावना है कि प्रधानमंत्री मोदी नेता और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
सियासी बवाल के बीच पीएम मोदी का राजस्थान दौरा

