सीएम योगी आज सीतापुर, चुनावी सभा करेंगे

लखनऊ : नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार को सीतापुर लखीमपुर, बलरामपुर और गोरखपुर में चुनावी सभा करने पहुँच रहे हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी का चुनावी दौरे पर हैं। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी गाजियाबाद व मेरठ में चुनावी बैठक करने वाले हैं।भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11.40 बजे सीतापुर स्थित नैमिषारण्य मिश्रिख मेला मैदान, दोपहर 1 बजे लखीमपुर खीरी स्थित राजकीय इंटर कालेज मैदान और दोपहर 2.30 बजे बलरामपुर स्थित छोटा परेड ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।1 बजे भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय काशी, केशरीपुर रोहनियां वाराणसी में नवमतदाता सम्मेलन में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *