मथुरा : जहाँ आज कल हर जगह राजनीति पार्टियों का प्रचार प्रसार का दौर है वहीँ इसी बीच आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गोकुल स्थित रसखान की समाधि स्थल पर गयीं हैं। उन्होंने यहां ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा कराए गए विकास कार्यों का अवलोकन किया। इस ऐतिहासिक स्थल के बारे में जाना। यहां करीब 20 मिनट रुकने के बाद राज्यपाल का काफिला वृंदावन के रमणरेती गया। जहाँ उन्होंने करीब 25 मिनट का समय बिताया।
आपको बतादें कि बीते दिन राज्यपाल उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंची थीं। जहाँ इस भव्य समारोह में शरीख़ होने के बाद राज्यपला वृन्दावन के प्रेम मंदिर भी गई थीं। फिर घाट पर यमुना का विधिविधान पूर्वक पूजन किया। इसके बाद आनंदीबेन पटेल ने पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर श्रीद्वारिकाधीश के दर्शन किए। उन्होंने ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर सेवायत गोस्वामियों ने आनंदीबेन पटेल का स्वागत किया।

