प्रयागराज में अमित शाह की रैली कल,भाजपा नेताओं ने झोंकी ताक़त

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण कि मतदान को लेकर सभी दलों नें अपनी ताकत झोंक दी है। इसी सिलसिले में प्रयागराज में बड़े बड़े नेताओं की सभाएं शुरू हो चुकी हैं। भाजपा के समर्थन में कल यानी मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह प्रयागराज में रैली करेंगे, तो वहीं दूसरी ओर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी करछना विधानसभा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।प्रयागराज की करछना विधानसभा में मंगलवार को प्रस्तावित अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर जहां एक ओर सभी तैयारियां पूरी हो गई है. वहीं, गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो को लेकर अभी भी भाजपा के नेताओं के बीच अभी भी क़शमक़श बनी हुई है। प्रयागराज में अमित शाह की रैली 22 फरवरी मंगलवार को होनी है लेकिन अभी तक रैली के रोड मैप भी जारी नहीं हुआ है। वहीं पार्टी के कुछ स्थानीय नेताओं का कहना है कि अमित शाह की रैली को लेकर भारी संख्या में भीड़ जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।


अमित शाह की रैली को लेकर प्रस्तावित रूट अल्लापुर लेबर चौराहा, बैरहना, कोठापार्चा, बहादुरगंज, लोकनाथ, खुल्दाबाद, सुलेम सराय तक रहेगा, होते हुए कटरा हो सकता है। लेकिन प्रयागराज शहर की तीनों विधानसभाओं को देखे तो रैली का रास्ता काफी लंबा हो जाएगा। जिस कारण अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. वहीं, दो अन्य विधानसभाओं में जनसभा भी हो सकती है. हालांकि, कार्यक्रम को लेकर अभी तक अंतिम मुहर नहीं लग पाई है। अमित शाह के रोड शो को लेकर भाजपा पार्टी हाईकमान ने स्थानीय नेताओं को बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने के निर्देश के साथ ही ऐसे रूट को चयन करने का निर्देश दिया है जहां घनी संख्या में आबादी रहती हो