श्रीनगर : अपने तीन दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कश्मीर पहुंच गये हैं। यहां वह सबसे पहले पिछले दिनों आतंकवादी हमले में शहीद हुए पुलिसकर्मी परवेज डार के घर पहुंचे , जहां उन्होंने शहीद परवेज़ के परिवारवालों से मुलाकात की , और कहा कि पूरा देश आपके साथ है।धारा 370 हटने के बाद यह पहली बार है जब अमित शाह जम्मू कश्मीर के दौरे पर गए है।अमित शाह के जम्मू कश्मीर दौरे से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंचजाम किए गए हैं। घाटी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक भी की है।
अमित शाह का यह कश्मीर दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब कश्मीर में रोज़ाना ही आतंकवादी किसी न किसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। और इन हमलों में कई अन्य राज्यों के मज़दूर अपनी जान गंवा चुके है। एनआइए ने भी अमित शाह के दौरे से पहले कई जगहों पर छापेमारी की और 8 आतंकियों को कब्ज़े में लिया है। और यहां के भाटाधुलियां जंगल में सुरक्षाबलों व आतंकवादियों के बीच जोरदार मुठभेड़ भी हुई। सुरक्षाबलों काकहना है कि अभी जंगल में कुछ और आतंकवादी भी छिपे हो सकते हैं। हमारे जवान उनकी तलाश कर रहे है , और जैसे हीआतंकी मिलते है उन्हें उनके सही अंजाम तक पहुंचा दिया जाएगा।

