चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे से आज भी एनसीबी ने की 2 घंटे पूछताछ  

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन के बाद टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री से आये दिन ड्रग्स मामलों में लिप्त होने की आशंका पर कई बड़ी हस्तियों को आड़े हाथों लिया गया है। जिसमें अब बारी आई है मशहूर हास्य अभिनेता चंकी पण्डे की बेटी अनन्य पांडे की जिन्हें अब एनसीबी द्वारा एक समन जारी किया गया है और आज दोपहर 2 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया है। आपको बतादें की अनन्य से एनसीबी के दफ्तर में करीब सवा दो घंटे पूछताछ हुई है। अनन्या से सवाल पूछे जाते वक्त वहां अफसर समीर वानखेड़े भी उपस्थित रहे।  अनन्या शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की दोस्त रही हैं। ऐसे में अनन्या से आर्यन खान के बारे में सवाल पूछे गए हो, ऐसा हो सकता है। अनन्या से शुक्रवार सुबह 11 बजे दोबारा एनसीबी ऑफिस आना पड़े। 
आपको बतादें की आज गुरूवार को ही बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के घर एनसीबी ने छापा मारा। यह रेड मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर की गई। इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि शाहरुख़ के बेटे आर्यन खान के पास से जो चैट पायीं गयीं थीं वो कही  एक उभरती हुई एक्ट्रेस की चैट लगी है। जिस हाथ लगी चैट में नशे की सामिग्री पर खुलकर चर्चा हुई थीं। इसी चैट को आधार बनाकर एनसीबी ने कोर्ट से आर्यन समेत बाकी आरोपियों की रिमांड मांगी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या वह उभरती हुई एक्ट्रेस अनन्या पांडे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *