सहारनपुर: आज ग्रह मंत्री अमित शाह सहारनपुर के गांव कोटा में चुनावी प्रचार करने पहुंचे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा जहां उन्होंने कहा कि अखिलेश बाबू किस नजरिए से देखते हो, हमारी भाजपा सरकार में माफिया से दो हजार करोड़ की संपत्ति खाली करवाई गई है, अमित शाह ने ये भी कहा कि जनता को लूटने वालों की संपत्तियों पर बुलडोजर चला है। अब माफिया प्रदेश से पलायन कर गए हैं या फिर जेलों में बंद हैं। लेकिन सपा माफिया को संरक्षण दे रही है, इसी का नतीजा है कि अखिलेश यादव कि प्रत्याशियों की सूची में माफियाओं के नाम अधिक है।
आज शनिवार को अमित शाह ने सहारनपुर में ये भी कहा कि कहा कि हमें पांच साल और दो, हम उत्तर प्रदेश को देश में नंबर एक पर ले जाएंगे। पूर्व की सपा सरकार ने हर जिले में एक दंगा, एक बाहुबली नेता, एक मिनी सीएम दिया। हमने एक उत्पाद एक जिला दिया। हर जिले में मेडिकल कॉलेज, राजकीय विश्वविद्यालय दिए। हम जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का युवा बहुत गुणवान है, इसीलिए हमारी सरकार लगातार राजकीय विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज खोलने का काम कर रही है। सहारनपुर में भी मां शांकभरी देवी राजकीय विश्वविद्यालय का काम शुरू कर दिया गया है। ठीक इससे प्रकार प्रदेश के अनेक जिलों में 40 से अधिक विश्वविद्यालय तैयार किए जाएंगें

