श्रीनगर के स्कूल में हुई आतंकी घटना के बाद अमित शाह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

श्रीनगर : श्रीनगर के ईदगाह में हुई आतंकवादियों द्वारा सरकारी स्कूल के दो अध्यापकों की हत्या किये जाने के बाद देश के गृहमंत्री अमित शाह ने आंतरिक सुरक्षा पर एक हाई लेवल मीटिंग दिल्ली के नाॅर्थ ब्लाॅक ऑफिस में बुलाई है। इस मीटिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, सचिव अजय भाला और आईबी के चीफ अरविंद कुमार भी सम्मिलित है। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर में हाल ही में जो आतंकवादी घटनाएं हुई हैं उस पर भी काफी चर्चा हुई है।


श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आज सुबह कुछ आतंकियों ने एक स्कूल में घुसकर एक महिला अध्यापक सहित दो अन्य लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। मामलें की जांच में जुटी पुलिस ने पत्रकारों को बताया कि आंतकवादियों ने श्रीनगर जिले के संगम ईदगाह इलाके में दो अध्यापकों की गोली मारकर हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमले में शामिल आतंकियों की तलाश शुरू की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की जिम्मेदारी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने ली है। बता दें की इस टीआरएस संगठन का अस्तित्व कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद आया है और इस संगठन को पाकिस्तान का भी समर्थन मिल रहा है।