ये क्या कर गए नाना पाटेकर, FIR की उठी मांग

फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर आज कल वाराणसी में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, इस शूटिंग के दौरान एक फैन उनके पास फोटो खींचने पहुंचा तो नाना पाटेकर ने उसे बुरी तरह से एक थप्पड़ जड़ दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि फिर उस फैन को किसी अन्य आदमी ने गर्दन से पकड़कर बाहर कर दिया। अब इस वीडियो पर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं।

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने फिल्म स्टार नाना पाटेकर द्वारा कल मंगलवार 14 नवंबर 2023 को वाराणसी में एक फैन को थप्पड़ मारे जाने और उनके क्रू द्वारा उसका गला दबोचा जाने के मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग हो रही है। पुलिस कमिश्नर वाराणसी को भेजी अपनी शिकायत में अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि नाना पाटेकर ने जर्नी फिल्म की शूटिंग के दौरान दशाश्वमेध घाट के पास शूटिंग के दौरान सेल्फी ले रहे फैन को एक जोरदार थप्पड़ जड़कर भगा दिया गया।
क्रू मेंबर द्वारा उस फैन की गर्दन भी मरोड़ी गई और उसे बेइज्जती से बाहर भगा दिया गया। जिसके संबंध में वायरल हो रहे वीडियो को देखने से स्पष्ट है कि यह एक आपराधिक कृत्य है।इस अपराध की गंभीरता इस कारण और बढ़ जाती है कि यह समाज में एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त एक सुप्रसिद्ध फिल्म स्टार द्वारा किया गया अपराधिक कार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *