लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार द्वारा प्रदेश के रेलवे और मेट्रो स्टेशनों पर प्रीमियम ब्रांड शराब बेचने की इजाजत देने के बाद अखिलेश यादव ने कहा है कि अब भाजपा सरकार के पास प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन बनाने के लिए यही रास्ता शेष है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब तो यही हुआ कि प्रदेश में लाखों-करोड़ों के निवेश का जो दावा किया गया वो बिलकुल सच नहीं है बल्कि झूठ है। अखिलेश ने एक्स पर लिखा है कि प्रिय प्रदेशवासियों, उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के पास 1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए क्या यही एक रास्ता बचा है कि शराब रेलवे, मेट्रो स्टेशन व क्रूज पर सेल हो। तो सीढ़ी बात है कि सरकार के पपास लाखों-करोड़ों के निवेश के जो भी दावे किए गए थे, वो सब झूठे हैं, तभी तो सरकार ऐसे अनैतिक रास्तों को चयन आईटी कर रही है। कल को दूसरे और भी मादक पदार्थ सार्वजनिक जगहों पर बेचे जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपाई समझते हैं कि शराबखोरी इतनी ही अच्छी है तो अपने कार्यालयों से बेचें, सार्वजनिक स्थलों को अराजकता और अपराध का केंद्र न बनाएं।इस फैसले के विरोध में प्रदेश की महिलाएं, परिवारवाले और युवा, भाजपा को हटाने का फैसला करेंगे।
रेलवे और मेट्रो स्टेशनों खुलेआम मिलेगी शराब, सपा नेता का भाजपा पर वार

