कोरोना के मामलों में फिर से तेजी आई है। भारत में एक बार फिर से कोरोना महामारी दस्तक दे रही है। कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 से लोगों में डर पैदा कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज बुधवार को कोरोना के बढ़ते मामलों और सांस लेने संबंधी बीमार लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्यों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक रखी। बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों, अधिकारी समेत कई लोग इसमें शामिल हुए हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं और तैयारियों के साथ ही संक्रमण की रोकथाम के उपायों पर बातचीत की गई। आईसीएमआर के निदेशक डॉ. राजीव बहल, नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल और आईसीएमआर की पूर्व महानिदेशक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन भी बैठक में उपस्थित थे। कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 का पहला मामला आठ दिसंबर को केरल में मिला था। 79 साल की एक बुजुर्ग महिला में ये संक्रमण पाया गया था।
देश में कोरोना से फिर बढ़ी टेंशन,उच्च स्तरीय बैठक हुई

